'जीतो स्वयंवर -२०१९'
हमें यह बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि 'जीतो-वडोदरा' ने समग्र जैन समाज के प्रति अपने कर्तव्य और कटिबद्धता के साथ सदस्यों के सामाजिक, व्यावसायिक एव शैक्षणिक उत्थान के लिए सदा अभिनव कार्यक्रम और योजनाओं द्वारा सर्वस्वीकृत मान्यता प्राप्त की है।इसी प्रतिबद्धता के साथ 'जीतो -वडोदरा', भारतीय जैन संघटना (BJS) द्वारा सहसंचालित एक ही कार्यक्रम 'स्वयंवर -२०१९' की उद्घोषणा कर रहा है। 'जीतो'-वडोदरा द्वारा आयोजित विवाह परिचय संमेलन की श्रृंखला में यह आयोजन का लगातार द्वितीय वर्ष है। जैन समाज के युवा-युवतीयाँ एक मंच पर आकर अपना जीवनसाथी चुन सकें इस हेतु यह एक नम्र प्रयास है।
यह कार्यक्रम दिनांक :२४/०३/२०१९, रविवार को 'आरना लॉन्स' पर निर्धारित किया गया है।
इस परिचय संमेलन में उम्मीदवारों के मध्य वार्तालाप, पसंद और रूचि के विषयों पर चर्चा, नेटवर्किंग और काउन्सिलींग का अवसर उपलब्ध होगा। भविष्य में भी संदर्भ (Reference) हेतु प्रत्येक रजिस्टर्ड उम्मीदवार को अन्य रजिस्टर्ड उम्मीदवारों की जानकारी सहित डिरेक्टरी भी उपलब्ध होगी।
योग्य जीवनसाथी के चयन हेतु समान विचारधारायुक्त युवक-युवतियाँ एक-दूसरे को मिल सकें इसी लक्ष्य के साथ 'जीतो'-वडोदरा द्वारा सुरुचिपूर्ण वातावरण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बड़ी मात्रा में भाग लेकर इस मंच का अधिक लाभ लेकर हमारे इस उमदा प्रयास को आप सफल बनाएँ ऐसी शुभ अपेक्षा है।
अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रशन जल्द से जल्द करवाएँ एवं अन्य जानकारी हेतु कृपया jitoswayamvar@gmail.com पर ईमेल करे।
Sponsored by:
Powered by:
Co-Sponsors
Associate Sponsors
Other Sponsors
रविवार, २४ मार्च २०१९, आरना लॉन्स,FGI, गोत्री- सेवासी रोड, महापुरा, वडोदरा, गुजरात।
रजिस्ट्रेशन
स्वयंवर-२०१९ के प्रति आपकी बेमिसाल प्रतिक्रिया पाकर हम गौरवान्वित हुए, जिसके लिए आपका धन्यवाद करते हैं।
इस कार्यक्रममें समाविष्ट कर पाएँ उस महत्तम अनुपातमें हमारे पास युवक उम्मीदवारोंके आवेदनपत्र आ चुके हैं।
अंतत: इससे ज़्यादा युवकों के आवेदनपत्र स्वीकार नहीं कर पाएँगे, जिसके लिए हम क्षमाप्रार्थी हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए यहाँ क्लिक करे।और जानकारी के लिए jitoswayamvar@gmail.com पर ईमेल करे।